रायपुर

दो चाकूबाज और शराबी गिरफ्तार
23-Jun-2024 4:44 PM
दो चाकूबाज और शराबी गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 23 जून। कोतवाली पुलिस ने नेहरू नगर अंग्रेजी शराब दुकान पुलिस लाइन गेट के पास  चाकू लेकर लोगो को भी डरा रहे मो. रियाज 24 वर्ष निवासी शहीद हमीद नगर को  गिरफ्तार किया। उसके पास से  चाकू जप्त कर  25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत न्यायालय के आदेश पर जेल भेजा गया। वह पहले भी चाकूबाजी और चोरी के मामलों  में जेल जा चुका था। गुढियारी पुलिस ने भी  सीएसईबी चैक कलिंग नगर लोगों को डरा धमका रहे  अभिषेक रावत  19 वर्ष को गिरफ्तार किया।  शराब पीने पैसा न देने पर  गाली गलौच  करने वाले अजय बंजारे गिरफ्तार किया है।

शुक्रवार को हरे कृष्ण गुप्ता महतारी चौक के आगे ओव्हर ब्रिज के नीचे सवारी देखते अपने मोबाईल से बात करते खडा था।तभी गुलाब नगर निवासी अजय बंजारे न उसके पास आया और बोले कि आज ज्यादा कमाई हुआ है मुझे शराब पीने के लिए पैसा चाहिए।और  गुप्ता का मोबाईल को गिरा अश्लील गाली देते हुए भाग गया ।इस रिपोर्ट पर धारा 294,327 भादवि कायम कर आरोपी अजय बंजारे को कल  गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया ।


अन्य पोस्ट