रायपुर
कोटा,जरवाय में अवैध प्लाटिंग पर जेसीबी चलाया निगम ने
21-Jun-2024 3:52 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 21 जून। निगम के जोन 8 की टीम ने शुक्रवार सुबह इलाके के दो वार्डों में की जा रही अवैध प्लाटिंग पर जेसीबी चलीया। वीर सावरकर वार्ड-1 के तहत जरवाय क्षेत्र में वाटर फैक्ट्री के समीप लगभग ढाई एकड़ निजी भूमि पर की जा रही अवैध प्लाटिंग पर कार्रवाई की गई।
इसी प्रकार रामकृष्ण परमहंस वार्ड- 20 के क्षेत्र में मारुति लाइफ स्टाइल परिसर के पीछे लगभग आधा एकड़ निजी भूमि पर काटे गए प्लाट , बनाई जा रही नींव सहित मुरूम रोड को काटकर अवैध प्लाटिंग पर रोक लगायी। जोन के नगर निवेश अधिकारी ने तहसीलदार से दोनों भूखंडों के वास्तविक भूमि स्वामियों की जानकारी मांगी है। तहसील कार्यालय से जानकारी मिलते ही अवैध प्लाटिंगकर्ताओं के विरूद्ध नामजद एफआईआर दर्ज करवायी जायेगी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे