रायपुर
स्वयं और समाज के लिए योग
21-Jun-2024 3:47 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 21 जून। दसवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर शुक्रवार को राज्यपाल हरिचंदन ने राजभवन, सीएम विष्णुदेव साय ने साइंस कॉलेज मैदान में योगाभ्यास किया। वहीं अन्य मंत्रियों और सांसदों ने प्रदेश के अलग-अलग जिला मुख्यालयों में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। अपने ट्वीट में सीएम साय ने कहा-शारीरिक ऊर्जा, स्वास्थ्य और रोग प्रतिरोधक क्षमता के विकास पर योग का काफी सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलता है। अब पूरा विश्व योग का महत्व समझ रहा है। कार्यक्रम के सहभागी सभी नागरिकों का हार्दिक अभिनंदन करता हूं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे








