रायपुर

10 किलो गांजे के साथ यूपी का कुतुम गिरफ्तार
20-Jun-2024 7:52 PM
10 किलो गांजे के साथ यूपी का कुतुम गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 20 जून। भाठागांव बस स्टैण्ड के पास 10 किलो 260 ग्राम गांजा के साथ लालगंज यूपी के तस्कर संतोष पटेल उर्फ कुतुम को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से एक लाख रूपए का 10 किलो गंाजा जब्त किया है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी, कि भाठागांव अंडर ब्रिज के पास एक व्यक्ति काला भूरा रंग के बैग में अवैध रूप से गंजा रखा है और कहीं जाने की फिराक में है। साईबर सेल से टीम ने मुखबिर के बताएं हुलिए और स्थान को चिंहाकित कर युवक को पकड़ा। पूछताछ में अपना नाम संतोष कुमार पटेल,निवासी ग्राम टोडरपुर थाना लालगंज जिला प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश का होना बताया। उसके पास रखे काले रंग की बैग में 5 किलो 160 ग्राम 5 किलो 100 ग्राम गांजा कुल 10 किलो 260 ग्राम गांजा जब्त कर धारा 20 (बी),एन.डी.पी.एस.एक्ट पंजीबद्ध कर  जेल भेजा गया।


अन्य पोस्ट