रायपुर

नीट घोटाले सहित 3 सूत्रीय मांगों पर सीबीआई जांच की मांग-प्रदर्शन
19-Jun-2024 7:36 PM
 नीट घोटाले सहित 3 सूत्रीय मांगों पर सीबीआई जांच की मांग-प्रदर्शन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 19 जून। छत्तीसगढ़ आम आदमी पार्टी द्वारा देश में नीट परीक्षा में पुन: पीएससी घोटाले जैसा कृत्य किए जाने के विरोध में रायपुर राजधानी के अंबेडकर चौक में प्रदर्शन किया गया। दूसरी ओर दिल्ली के जंतर मंतर में राज्य सभा सदस्य संजय सिंह के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया।

इसी प्रकार रायपुर राजधानी के अंबेडकर चौक में प्रदेश के तीन सूत्रीय मांग के लिए धरना प्रदर्शन कर कलेक्टर के प्रतिनिधि को मांग पत्र सौपा गया। जिसमें प्रमुख रूप से नीट परीक्षा रद्द कर नीट की सीबीआई जांच करने सहित आरंग में मांब लिंचिंग में दिवंगत तीन व्यक्ति की हत्या प्रकरण में एवं बलोदा बाजार कलेक्टर कार्यालय एसपी कार्यालय अग्निकांड में सीबीआई जांच की मांग की गई है। जिसमें आरंभ में निर्दोष तीन लोगों की हत्या, बालोदा बाजार में घटित अपिय घटना में सभी सतनामी समाज के लोगों के खिलाफ एफआईआर व रासुका लगाने के विरोध में व नीट परीक्षा के छात्रों के साथ अंबेडकर चौक में प्रदर्शन किया गया।

प्रदर्शन का नेतृत्व महासचिव वदूद आलम, प्रदेश उपाध्यक्ष उत्तम जायसवाल, प्रमुख प्रवक्ता सूरज उपाध्याय, पदेश प्रवक्ता विजय कुमार झा, जिला अध्यक्ष नंदन कुमार सिंह, एम एम हैदरी,अनुषा जोसेफ, अजीम खान, नरेंद्र ठाकुर, प्रद्युमन शर्मा, एस पी उपाध्याय, पुनारद यादव, सहित अन्य पदाधिकारी शामिल थे। कलेक्टर के प्रतिनिधि श्री उत्तम कुमार रजक नगर दंडाधिकारी ने मांग पत्र प्राप्त किया।


अन्य पोस्ट