रायपुर
मौदहापारा थाने में युवक पर ब्लेड से हमला
19-Jun-2024 4:50 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 19 जून। राजधानी में अब तक चौक-चौराहों, गली-मोहल्लों में ब्लेड से हमले, और चाकू बाजी होती रही। अपराधियों के हौसले इतने बुलंद है कि वे थानों में हमला करने लगे हैं। बुधवार दोपहर मौदहापारा थाने में एक युवक महिला पर एफआईआर कराने पहुंचा था। महिला ने ही उस पर ब्लेड से हमला किया। इससे पहले मौदहापारा थाने से ही भाजपा के एक युवा नेता अपने एक साथी को छुड़ा ले गया था। इसे ले जाने युवा नेता ने एक सिपाही को थप्पड़ भी मारा था।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे