रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 19 जून। मोवा,धरसीवां इलाके में उधार पैसा लेनदेन की बात को लेकर मंगलवार को दो लोगों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान आरोपी ने पैसा की मांग कर गाली गलौज कर हाथ मुक्के से मारपीट की है।
पुलिस के मुताबिक अम्बुजा माल सड्डू में तरमेश्वर बघेल ने प्रियंका हरीत के साथ विवाद कर मारपीट की। प्रियंका हरीत ने पुलिस को बताया है कि तारमेश्वर और उसके बीच उधार पैसों का लेनदेन था। मंगलवार को प्रियंका मोवा स्थित अम्बुजा मॉल गई हुई थी। वहीं तरमेश्वर बघेल भी गया हुआ था। उसको वहां देख कर पैसों की लेनदेन की बात को लेकर गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर हाथ मुक्का से हमला किया है। इधर धरसीवां के ग्राम धनेली में कल उधार पैसों की लेनदेन को लेकर महिला से गाली गलौज हो गई। नसीम अली एवं उसके साथी ने सुल्ताना के साथ हाथापाई कर धमकाया।
कबीरनगर में महिला के साथ जबरन घर घुस मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। अंजली विवेक चर्तुवेदी ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराइ्र्र कि वह केबीटी 264 कालोनी कबीर नगर में रहती है। मंगलवार को हुसना खाना, जयश शुक्ला ने उसके घर में जबरन घुस कर गाली गलौज कर मारपीट की। खमतराई इलाके में भी दो लोगों के बीच मारपीट हो गई। गेंदू साहू और उसके साथी ने कल ट्रंासपोर्ट नगर अमूल दूध के गोदाम के पास रावाभाठा निवासी दिलीप कुमार का रास्ता रोककर जबरन गाली गलौज किए। जिसका विरोध करने पर गेंदू और उसके साथी ने हाथ मुक्का और डण्डे से दिलीप पर हमला कर दिया। पुलिस ने शिकायत मिलने पर आरोपियों के खिलाफ 294, 323,506 और 34 का अपराध दर्ज कर कार्रवाई की गई।