रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 19 जून। खारून नदी पार अमलेश्वर से आकर तेलीबांधा एक्सप्रेस वे में डॉक्टर की एक्टिवा लूटने वाले तीन लडक़ों में से एक भावेश सोनी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
राखी पुलिस के मुताबिक विवेक कुमार सुमेर एम.बी.बी.एस. चतुर्थ वर्ष का छात्र है। वह 16 जून को अपने दोसुत विशाल कुजूर के साथ उसकी एक्टिवा में प्रात: 5:00 बजे हॉस्टल से एक्सप्रेस-वे रोड होते नया रायपुर घुमने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान दोनों निमोरा ओवर ब्रिज के पास रोड किनारे एक्टिवा को खड़ी करके पोहा खा रहे थे। तभी रायपुर की ओर से एक स्कूटी में सवार 3 लडक़े पहुंचे और अपनी स्कूटी को खडी करते हुये एक ने बोला तुम लोग कहा के हो। तब विवेक ने कहा हम लोग रायपुर से है, तभी दूसरे युवक ने उनके एक्टिवा की चाबी को निकाल लिया।
फिर उसने अपने दोनों साथियों से बोला इन लोगों के पास जो भी है देखो कहते हुए विवेक को थप्पड से मारा। उसी वक्त उसके दूसरे साथी अपने पास रखे नुकीली वस्तु को निकालकर विवेक और विशाल कुजूर को डराते उनकी एक्टिवा क्रमांक सी जी/04/पी ई/4815 को लूट कर फरार हो गये। इस रिपोर्ट पर पर थाना राखी पुलिस ने धारा 392 भादवि. का अपराध दर्ज कर लुटेरों की तलाश शुरू की।
तीन दिन की तलाशी के बाद दौरान मुखबीर की सूचना पर. खारून नदी पार भावेश सोनी पिता राजेन्द्र सोनी उम्र 21 साल निवासी दुर्गा नगर एकता विहार कालोनी अमलेश्वर दुर्ग को पकड़ा ।
कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने अपने अन्य दो साथी आशीष देवांगन एवं सागर निर्मलकर के साथ मिलकर लूटना स्वीकार किया। भावेश सोनी को गिरफ्तार कर उससे लूट की एक्टिवा क्रमांक सी जी/04/पी ई/4815 कीमती लगभग 50,000/- रूपये जप्त किया गया।