रायपुर

ठगी: 210 रूपए के बोनस का लालच देकर 2.87 लाख वसूले
19-Jun-2024 4:47 PM
ठगी: 210 रूपए के बोनस का लालच देकर 2.87 लाख वसूले

टेलीग्राम, गुगल रिव्यू और ऑनलाइन गेमिंग से ठगे जा रहे

दो दिन में पौने 14 लाख की धोखाधड़ी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 19 जून। राजधानी में ठग ऑनलाइन और अन्य माध्यमों से लोगों को अपना शिकार बना रहें है। टेलीग्राम, वाट्सअप और गुगल रिव्यू के नाम पर बोनस का लालच टास्क पूरा करने का झांसा देकर लाखों ठग रहें है। दो दिन पहले शहर के एम्स में काम करने वाले इलेट्रीशियन ठेकेदार से टेलीग्राम ज्वाइंन करा कर 10 लाख 88 हजार की धोखाधड़ी हुई है। ऐसा ही मामला तेलीबांधा इलाके में हो गई। विद्युत विभाग के महिला कर्मचारी से ऑनलाइन ठगी हो गई। अज्ञात मोबाइल धारक ने वाट्सअप पर मेसेज कर गुगल रिव्यू करने पर 210 रूपए खाता में ट्रंासफर कर 2 लाख 87 हजार रूपए को धोखे से खाता में ट्रंाससफर करा कर धोखाधड़ी की। तेलीबांधा पुलिस ने 420 का मामला दर्ज किया।

पुलिस के मुताबिक मौल श्री विहार कालोनी निवासी कंचन शर्मा ने थाना मे रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह विद्युत विभाग में कार्यरत है। शनिवार को उसके वाटॅ्सअप पर मोबाइल  7732854771 नम्बर से मेसेज आया था। जिसमें आरोपी ने गुगल रिव्यू का एक एक लिंक भेजा। जिसे ओपन करने पर उसे 210 रूपए का बोनस मिला। इसके बाद मेसेज कर आरोपी ने टेलीग्राम से जूडक़र 700 रूपए के बोनस देने की बात कही। इस पर कंचन शर्मा उसके झांसे में आ गई। और उसके आरोपी के कहे अनुसार लिंक क्लिक कर टेलीग्राम ज्वाइन किया। जिसके बाद उसे 700 सौ रूपए का बोनस प्राप्त हुआ। अज्ञात फोन धारक ने मेसेज कर टास्क पूरा करने पर ज्यादा पैसा कमाने का लालच देकर अपने खाता में अलग- अलग किस्तों में 2 लाख 87 हजार को जमा करा लिए। टास्क पूरा होने के बाद भी कंचन के खाता में पैसा नहीं आया। बताए गए नम्बर पर काल करने पर कोई जवाब नहीं मिली। इस पर कंचन शर्मा ने ठगी होने के शक में मंगलवार को तेलीबांधा थाना जाकर ठगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ 420 का अपराध दर्ज किया है। कंचन के बताए गए मोबाइल नम्बर और वाट्सअप लिंक को ट्रेस कर अज्ञात आरोपी की तलाश की  जा रही है।


अन्य पोस्ट