रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 19 जून। चार दिन पहले बंजर पारा, सड्डू में हाफ मर्डर करने वाले सात लडक़े गिरफ्तार किए गए । इनमें 4 नाबालिग भी हैं।
इन बालकों को बाल संप्रेषण गृह भेजा गया है।
16 जून की रात लगभग 10.30 बजे बंजरपारा सड्डू में सुरेन्द्र उर्फ दादू साहू, राकेश साहू, साहिन्द्र नेताम व उनके पांच नाबालिग साथी मोहल्ले मे सार्वजनिक जगह में आकर गाली गुप्तार कर रहे थे। इन्हें वहां के रह वा सी ने मना किया । इस पर तु कौन होता है हम लोगों को रोकने वाला कहकर झगड़ा करते हुए जान से मारने की नियत से चाकू से प्राण घातक कई वार किया ।
इससे पीडि़त के बांये- दाहिने पसली, पीठ , पैर व कमर में गंभीर चोटें आईं। इस रिपोर्ट पर थाना विधानसभा पुलिस ने धारा:-307,326,147,148,149भादवि 25,27 आर्म्स एक्ट का अपराध दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की ।और राकेश साहू पिता संजय साहू 18 साल 02 माह निवासी बंजर पारा सड्डू , सुरेन्द्र उर्फ दादू साहू पिता शत्रुहन साहू 19 साल निवासी सतनामी पारा मोवा, साहिन्द्र नेताम पिता चरण नेताम 18 साल 05 माह निवासी सतनामी पारा मोवा को जेलएवं 04 बालको को बाल संप्रेषण गृह भेजा गया।