रायपुर

37 किलो गांजा के साथ 3 गिरफ्तार
18-Jun-2024 7:37 PM
37 किलो गांजा के साथ 3 गिरफ्तार

रायपुर, 18 जून। बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन के  पास 37 किलोग्राम गांजा के साथ 3 युवक गिरफ्तार किए गए। ये तीनों ही उत्तर- प्रदेश एवं बिहार के निवासी हैं।

नारकोटिक्स सेल को मिली सूचना पर पुलिस की टीम तेलघानी नाका चौक के पास  जाकर दो युवकों पकड़ा। पूछताछ में दोनों  ने अपना नाम पता सुनील निषाद 30 साल दगल नौगावां बिसुनपुर कुशीनगर, दीपक कुमार भारती 22 साल भगवानपुर  भितहा पश्चिम चंपारण बिहार बताया।

उनके पास रखे बैग एवं थैले की तलाशी लेने पर गांजा पैक था। दोनों को गिरफ्तार कर उनसे 25.360 किग्राम  कीमत लगभग 2.53 लाख रूपये जप्त कर धारा 20बी नारकोटिक एक्ट दर्ज किया।  

उधर नया बस स्टैंड भाठागांव से टिकरापारा पुलिस ने शानू सिद्दीकी पिता इस्माईल सिद्दीकी 26 साल निवासी ग्राम बिरौली थाना सबदरगंज निवासी बाराबंकी को 12 किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया ।


अन्य पोस्ट