रायपुर
कैबिनेट की बैठक कल मंत्रालय में
18-Jun-2024 4:35 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 18 जून। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक परसों बुधवार को अपराह्न 3 बजे महानदी भवन, मंत्रालय में होगी। यह बैठक करीब 3 महीने बाद होगी । इसमें शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल को कैबिनेट विधिवत विदाई देगा। साथ ही विधानसभा के मानसून सत्र में पेश होने वाले अनुपूरक बजट के प्रस्ताावों और निकाय चुनाव के लिए संशोधन विधेयक पर चर्चा होगी।
साथ ही बलौदाबाजार हिंसा के साथ आगजनी से प्रभावित वाहन मालिकों को सरकारी मदद पर भी चर्चा और निर्णय लिया जा सकता है ।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे