रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 17 जून। प्रदेश में इन दिनों मौसम की बेरूखी का असर फुटकर बाजार में देखने को मिला है। सब्जियों के दाम सातवें आसमान पर है। मध्यमवर्गी परिवार के लिए रोजमर्ररा के लिए सब्जियां खरीदने में लोगों के पसीने छुटने लगे है। हरी सब्जियों से लेकर चावल, दाल इतने मंहगे की खरीदने से पहले अपना जेब टटोलना पड़ता है। आलू,प्याज हो या टमाटर प्रदेश में पड़ रही गर्मी से इनके दाम अब दोगुने हो गए है।
थोक सभी मंडी के अध्यक्ष टी श्रीनिवास ने बताया कि गर्मी के मौसम में सब्जियों का उत्पादन कम हो जाता है। इस बार मानसून का भी कुछ खास प्रभाव नहीं दिख रहा इस वजह से उन्पादन और उसकी आवक भी बाजार में कम हो गया है। शहर में रोजाना जितनी सब्जियों की मांग है। उतना उत्पादन नहीं, इसलिए इसकी पूर्ति करने दिगर राज्यों से सब्जियां मगाई जा रही है। लेकिन अब जून के अंत तक बारिश नहीं होने से उसका भी संकट मंडराने लगा है। इस दिनों राजधानी संहित प्रदेश में नासिक, बंगलुरु से अधिकांश हरी सब्जियों की आवक बनी हुई है। मानसून आने के बाद भी सब्जियों के दाम कम होने वाले नहीं हैं। यानी कि लोगों को हरी सब्जियां महंगी कीमत पर ही खरीदनी पड़ेंगी।
साप्ताहिक बाजारों में ग्राहक घटे: रविवार को शहर के सप्ताहिक बाजारों में सब्जियों की आवक कम रही। जो भी था, उसकी कीमत लगभग 30 फीसदी अधिक दाम पर बिक रही। टमाटर से लेकर पालक और लौकी 60-70 रूपए में बिकी। इसके पीछे सब्जियों की सप्लाई कम होना बताया जा रहा है। भिंडी भाटा लौकी, पालक की आवक स्थानिय उत्पादकों से होती है। पर मांग पर पूरा नहीं हो पाता ऐसे में टमाटर,पत्ता गोभी और मूंगा जैसी सब्जियों नासिक, बंगलुरु से आती हैं। गर्मी के कारण उत्पाद कम हो रहा है। और सब्जियां आ रही है। वो गर्मी की वजह से खराब भी हो जाती है। इस वजह से इनके दाम बढ़ जाते हैं। अब इसका असर बाजार में दिखने लगा है। सब्जियों के दाम सातवें आसमान पर पहुंच गए हैं।
बाजार में सभी सब्जियों की कीमत में बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है। रिटेल मार्केट में सब्जी जो 20 से 50 रुपये प्रति किलो हुआ करती थी। अब वह 50 से 100 रुपये प्रति किलो हो गई है।
सोमवार को सब्जियों के बाजार भाव
लहसून - थोक में 160- 200
अदरक- थोक में 100 से 120
पालक - 60 रुपये प्रति किलो
गोभी - 60-80 रुपये प्रति किलो
हरी मिर्च - 70-80 प्रति किलो
सिमला मिर्च - 60-70 प्रति किलो
टमाटर - 60-80 रुपये प्रति किलो
धनिया - 70- 80 रुपये प्रति किलो
बंधी - 60 रुपये प्रति किलो
बैंगन 60 से 70 रुपये प्रति किलो
लौकी - 50 रुपये प्रति किलो
खीरा - 40 रुपये प्रति किलो
तोरई 60 से 70 रुपये प्रति किलो
परवल 80 से 90 रुपये प्रति किलो
करेला 80 से 90 रुपये प्रति किलो