रायपुर

बृजमोहन आ जाए, कांग्रेस के पास उन्हें देने बहुत कुछ है- डहरिया
17-Jun-2024 7:17 PM
बृजमोहन आ जाए, कांग्रेस के पास उन्हें देने बहुत कुछ है- डहरिया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 17 जून। प्रदेश से मंत्री पद छूटने और केंद्र में न बनाए जाने को लेकर बृजमोहन अग्रवाल के असमंजस पर पूर्व मंत्री शिव डहरिया ने बड़ा ऑफर दिया है। उन्होने कहा कि  अग्रवाल कांग्रेस में आ जाएं, जो चाहेंगे वो मिलेगा।बीजेपी में सर फुटौवल की स्थिति है इसलिए  अग्रवाल तो अभी इस्तीफे के बाद भी छह महीने मंत्री रहने की बात कह रहे?। ये तो आने वाले समय में पता चलेगा की वो कांग्रेस में रहेंगे या बीजेपी में, हम उनको ऑफर देते हैं वो जो चाहे वो मिलेगा ,पहले आ तो जाए।हम उनसे बात करेंगे  की यहां आपकी उपेक्षा हो रही है। हमारी पार्टी में आ जाएं। यह पूछने पर कि क्या वे विधायकों को भी साथ लेकर आएंगे? इस पर कहा किअब देखते हैं वो किनको लेकर आते हैं।आ तो जाएं बस,हमारे यहां सब मिलेगा।

कांग्रेस के पास उनको देने बहुत कुछ है। डहरिया ने यह बयान अग्रवाल के शाम 4 बजे इस्तीफे की घोषणा से पहले दिया था। बलौदाबाजार मुद्दे पर डहरिया ने कहा छत्तीसगढ़ में भाजपा सतनामी समाज के खिलाफ है। और सरकार राजभवन से आरक्षण विधेयक पारित कराए।


अन्य पोस्ट