रायपुर

लक्ष्मीदेवी पुरोहित का निधन
17-Jun-2024 7:02 PM
लक्ष्मीदेवी पुरोहित का निधन

रायपुर, 17 जून। पुष्टिकर समाज के ट्रस्टी स्व. दाऊलाल पुरोहित की पत्नी लक्ष्मीदेवी पुरोहित (94) का रविवार 16 जून को देहावसान हो गया। वे पुष्टिकर समाज ट्रस्ट के मौजूदा सदस्य अशोक पुरोहित की माता और वरिष्ठ पत्रकार अनिल पुरोहित की बड़ी माँ थी। वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ थीं और एमएमआई अस्पताल में उपचारार्थ भर्ती थीं। रविवार पूर्वाह्न विवेकानंद नगर स्थित निवास से उनकी अंतिम यात्रा निकली।

मारवाड़ी श्मशान घाट में समाजजनों व परिजनों की उपस्थिति में अंत्येष्टि सम्पन्न हुई। पूर्व विधायक व वेयर हाऊसिंग कॉर्पोरेशन के पूर्व अध्यक्ष अरुण वोरा, अमृत संदेश के सम्पादक गिरीश वोरा, वरिष्ठ अधिवक्ता रामनारायण व्यास, प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश नरेंद्र व्यास, अधिवक्ता मनीष व्यास, पुष्टिकर समाज के प्रमुख ट्रस्टी चंद्रप्रकाश व्यास, राजीव वोरा की उपस्थिति में दो मिनट का मौन धारण कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।


अन्य पोस्ट