रायपुर

सीएम साय राजधानी में करेंगे योगाभ्यास, जिला मुख्यालयों के लिए मुख्य अतिथि तय
17-Jun-2024 3:55 PM
सीएम साय राजधानी में करेंगे योगाभ्यास, जिला मुख्यालयों के लिए मुख्य अतिथि तय

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 17 जून / अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून  के अवसर पर राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय योगाभ्यास करेंगे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कैबिनेट मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े करेंगी। उपमुख्यमंत्री  अरूण साव कोरबा तथा उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा दुर्ग के लिए मुख्य अतिथि के रूप में नामांकित किए गए हैं।

बिलासपुर में केन्द्रीय संघ राज्य मंत्री तोखन साहू, कांकेर में मंत्री  बृजमोहन अग्रवाल, कोरिया में मंत्री  रामविचार नेताम, महासमुद में मंत्री  दयालदास बघेल, नारायणपुर में मंत्री  केदार कश्यप, कबीरधाम में मंत्री  लखनलाल देवांगन, बलौदाबाजार में मंत्री  श्यामबिहारी जायसवाल, जांजगीर-चांपा में मंत्री  ओ.पी.चौधरी, धमतरी में मंत्री  टंकराम वर्मा, सांस दो में संतोष पांडे  राजनांदगांव  सरगुजा में  चिन्तामणी महाराज, जशपुर में  राधेश्याम राठिया, सुकमा में  महेश कश्यप, श्रीमती रूपकुमारी चौधरी, बेमेतरा में  विजय बघेल, बालोद में  भोजराज नाग, सक्ती में श्रीमती कमलेश जांगड़े, रायगढ़ में  देवेन्द्र प्रताप सिंह मुख्य अतिथि होंगे। और

विधायकों में  बस्तर में  किरण देव, दंतेवाड़ा में  चैतराम अटामी, बीजापुर में नीलकंठ टेकाम, कोण्डागांव में  लता उसेण्डी आदि शामिल हैं।


अन्य पोस्ट