रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 17 जून। शहर में ऑनलाइन ठगी फिर सक्रिय हो गए हैं। ये ठग लोगों को सोशल मीडिया एप के माध्यम से कमीशन, गिफ्ट, पैसा डबल करने और घर बैठे नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों रूपए एैठ लेते है। एैसा ही मामला सरस्वती नगर थाना में दर्ज हुआ है। एम्स अस्पताल में इलेक्ट्रीशियन ठेकेदार से टेलिग्राम पर मेसेज कर प्रोडक्ट खरीदने पर बोनस और घर बैठे जॉब का प्रलोभन देकर 10 लाख 88500 रूपए ठग लिए।
निलेश कुमार साहू ने पुलिस को बताया कि वह रामदरबार गेट के पास कोटा में रहता है। एम्स में इलेक्ट्रीशियन ठेकेदारी का काम करता है। उसे 15 मार्च को टेलीग्राम ऐप मे मैसेज के माध्यम से घर बैठे आनलाईन जाब देने का प्रलोभन दिया व एक लिंक के माध्यम से ज्वाईनिंग कराकर 10 हजार रूपए जमा करने को कहा गया। प्रोडक्ट खरीदकर 33 फिडबैक देने पर कमीशन प्लस बोनस मिलने की बात कही। 16 मार्च को अन्नू सिथारा नाम की आई डी से पुन: मैसेज से संपर्क किया जिसमे ग्रुप के बाकी मेम्बर को जोडा गया व ग्रुप मे सभी पैसे लगाकर इनकम कमा रहे है ऐसा मैसेज खाता नम्बर के साथ भेजते थे। 19 मार्च को फिडबैक पूरा करने पर मेरे खाता में 12268 रूपये भेजा गया।
इसके बाद 10 हजार जमा किया तथा फीड बैक देने का कार्य चालू रखा कुछ समय बाद मेरा पैसे जो जमा किया था, वह माइनस 11530 हो गया। बाद में कस्टमर केयर से मेसेज कर बताया अभी और पैसा जमा करना होगा। बताए खाता में निलेश ने 21530 रूपये जमा कर दिए। पैसा माइनस 71237 रूपये हो गया। पूछने पर आरोपी ने आपका गोल्डन फीडबैक है इसमे जितना ज्यादा पैसा होगा उतना ही ज्यादा आपको कमीशन मिलेगा कहकर पैसा जमा कराते गए। इस प्रकार आरोपी ने अलग-अलग किश्तों में 10 लाख 88500 रूपए धोखे से अपने खाता में जमा कराकर धोखाधड़ी की। पुलिस ने शिकायत मिलने पर टेलिग्राम आईडी धारक अन्नू सिथारा, नाहित चौहान और अभिनव द्विवेदी के खिलाफ 420, 34 का अपराध दर्ज किया है। निलेश के बताए गए खाता नम्बर और वाटसअप ग्रुप के माध्यम से आरोपियों की पतासाजी की जा रही है।