रायपुर

बलौदाबाजार हिंसा: कल कांग्रेस का सभी जिलों में धरना
17-Jun-2024 3:50 PM
बलौदाबाजार हिंसा: कल कांग्रेस का सभी जिलों में धरना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 17 जून।  अमरगुफा और बलौदाबाजार हिंसा की घटना को कांग्रेस,का विरोध जारी है। कांग्रेस ने 18 जून को प्रदेश में धरना- प्रदर्शन करने की घोषणा की है।

पार्टी की तरफ से राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में धरना- प्रदर्शन किया जाएगा। इसके लिए 33 जिलों के लिए 33 प्रभारी बनाए गए हैं। रायपुर में धरना- प्रदर्शन के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज को प्रभारी बनाया गया है। नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत कोरिया की जिम्मेदारी दी गई है। सरगुजा की जिम्मेदारी पूर्व डिप्टी सीएम सिंहदेव को दी गई है।

फूलोदेवी नेताम को बालोद, ज्योत्सना महंत को कोरबा , रविंद्र चौबे को कोरबा, डॉ. शिव कुमार डहरिया को जांजगीर-चांपा, अमरजीत भगत को सूरजपुर, उमेश पटेल को जशपुर, कवासी लखमा को बीजापुर, मोहन मरकाम को जगदलपुर, अनिला भेडिय़ा को कांकेर, प्रेमसाय सिंह को रायगढ़, धनेंद्र साहू को गरियाबंद और सत्यनारायण शर्मा को धमतरी का प्रभारी बनाया गया है।

कांग्रेस बताए देवेन्द्र यादव सतनामी हैं?-दयालदास

इधर आज प्रदेश भाजपा द्वारा गठित फैक्ट फाइडिंग टीम बलौदाबाजार और अमर गुफा पहुंची। खाद्य मंत्री दयालदास बघेल के नेतृत्व में स्थानीय विधायक, और मंत्री टंकराम वर्मा, पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा, नवीन मारकंडे प्रमुख हैं। बलौदाबाजार में चर्चा करते हुए बघेल ने कहा कांग्रेस ने समाज को भडक़ाने का काम किया है। दशहरा मैदान में हुए प्रदर्शन में शामिल 15 हजार लोगों के लिए दोपहर भोज का इंतजाम कांग्रेस ने किया था। दयालदास ने कांग्रेस से पूछा क्या दशहरा मैदान में हुई सभा में शामिल हुए देवेन्द्र यादव क्या सतनामी हैं? वहीं टंकराम वर्मा ने भी आरोप लगाया कि प्रदर्शनकारियों को कांग्रेसियों ने ही उकसाया।


अन्य पोस्ट