रायपुर

पारागांव रेत खदान में हत्या, तीन गिरफ्तार, तीन फरार
14-Jun-2024 8:44 PM
पारागांव रेत खदान में हत्या, तीन गिरफ्तार, तीन फरार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 14 जून। पारागांव खदान में अवैध रूप से रेत खुदाई के  समय चैन माउंटेड जेसीबी मशीन से दबकर युवक की मौत मामले में नवापारा पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।इन पर धारा 304(्र),379, 34.    भादवि 4, 21 (1) खान एवं खनिज अधिनियम के मामले दर्ज किया गया है।

 रेत खदान से रेत निकालते वक्त लापरवाही पूर्वक जेसीबी चलाने से दब कर मृतक राजेश यादव की मृत्यु  हुई थी। राजेश यादव को आरोपी जयवर्धन बघेल ने  घटना स्थल पर अवैध रेत उत्खन्न के लिए  बुलाया गया था।आरोपी मुकेश ढिढ़ी  अंकित तिवारी अवैध लाभ अर्जित कर रहे थे। इनके साथ निलेश राजपूत विमलेश द्विवेदी एवं अज्जू भी शामिल थे। मुकेश ढीढ़ी, अंकित तिवारी, निलेश राजपूत विमलेश द्विवेदी अज्जू एवं जयवर्धन बघेल  को गिरफ्तार किया गया है। घटना के मास्टर माइंड मुकेश ढीढी एवं अंकित तिवारी अज्जू उर्फ जबाहिर की तलाश की जा रही है ।


अन्य पोस्ट