रायपुर
रायपुर, 13 जून। पुलिस ने दो कोचियों को 82 पौवा यानी 13 लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया । इनके पास से दो बाइक भी जब्त किया गया है, जिसमें घूम घूमकर ये आन द स्पाट ?शराब बेचते थे। मुखबीर की सूचना पर तिल्दानेवरा पुलिस ने को नेवरा शराब दुकान के पास सिनोधा मार्ग नेवरा में पल्सर बाइक सीजी 04 पीई 5174 सवार युवक को घेरा। वह एक गुलाबी रंग की बोरी में कुछ सामान रखा हुआ था । उसने अपना नाम दारासिंग जोशी 34 वर्ष नेवरा बताया। बोरी में 50 पौव्वा देशी मसाला शराब प्रत्येक पौवा में 180-180 एमएल शराब थी ।कुल मात्रा 9 लीटर कीमती 5500रू .एवं एक इस्तेमाल बाइक जप्त कर धारा-34(2)आबकारी एक्ट दर्ज किया गया।इसी इलाके से सूरज सेन 32 साल वार्ड 6 नेवरा निवासी से एक सफेद रंग थैले में रखे 32 पौव्वा देशी शराब प्रत्येक पौवा में 180-180द्वद्य शराब भरी हुई कुल 5,760 लिटर कीमती 3,520/रू को जप्त किया ।