रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 13 जून। 18 जून को रोजगार कार्यालय, पुराना पीएचक्यू रायपुर में 11 बजे से एक जॉब फेयर आयोजित है। इसमें निजी फर्म फ्यूजन माईक्रोफाइनेन्स लिमिटेड एवं शेफाली बिजनेस इंटरनेशनल, विक्टर फाइनेंस प्रा.लि.मि. एवं रुद्रा इंटरप्राईजेस में रिक्त पदों पर नियुक्ति दी जानी है। न्यूनतम 10वीं/ 12वी से स्नातक एवं आई0टी0आई0 (इलेक्ट्रिशियन/फिटर) उत्तीर्ण आवेदको की भर्ती रिलेशनशिप मैनेजर, असिस्टेंट ब्रांच मैनेजर, ब्रांच मैनेजर, सेल्स एक्सीक्यूटीर, सीओएवं इलेक्ट्रिकल / फिटर टेक्निशियन आदि के 17 से अधिक पदों पर की जाएगी। इसमें यूनतम 8,000/- से 15,000/- तक प्रतिमाह वेतन निर्धारित है। योग्य एवं इच्छुक आवेदक निर्धारित तिथि एवं स्थल पर अपने बॉयोडाटा/आधार कार्ड एवं शैक्षणिक, तकनीकी योग्यता के प्रमाण पत्रों की छायाप्रति के साथ उपस्थित हो सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आवेदक जिला रोजगार कार्यालय रायपुर में भी संपर्क कर सकते है।