रायपुर

कलेक्टर तिल्दा में औचक पहुंचे,अस्पताल, मनरेगा कार्य,सिंचाई योजना देखी
13-Jun-2024 8:34 PM
कलेक्टर तिल्दा में औचक पहुंचे,अस्पताल, मनरेगा कार्य,सिंचाई योजना देखी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 13 जून। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ग्राम पंचायत बंगोली, पटवारी कार्यालय ग्राम पंचायत अड़सेना जनपद पंचायत तिल्दा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं एवं पदस्थ डॉक्टर, स्वास्थ्य कर्मचारी के बारे में जानकारी ली।उन्होंने ने इलाज के लिए आये  ग्रामीणों से भी चर्चा कर स्वास्थ्य केंद्र में मिलने वाले सुविधाओं के बारे में जाना। 

छत्तीसगढ़ शासन कृषि विभाग एकीकृत जलग्रहण प्रबंधन कार्यक्रम प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना अंतर्गत डब्ल्यू. डी. सी. 2.0 के दौरान तालाब पार में सघन वृक्षारोपण के निर्देश दिये। डॉ. सिंह ने वृहताकार कृषि साख सहकारी समिति मर्यादित सारागांव  द ग्रीन विलेज छत्तीसगढ़, प्रोफेशनल ट्रेनिंग फॉर एंटरप्रेनर का निरीक्षण किया। यहाँ विदेशी प्रशिक्षकों के द्वारा प्रोफेशनल ट्रेनिंग के माध्यम से एंटरप्रेनर के लिए बेहतर दक्षता हासिल करवाया जाता है।

 ग्राम पंचायत बरौंडा तिल्दा में किये जा रहे तालाब गहरीकरण कार्य का  निरीक्षण किया। उन्होंने मज़दूरों से चर्चा कर उपलब्ध सुविधाओं के बारे जाना, शासन की योजनाओं का लाभ उपलब्धता पर बात की।

बरौंडा,के प्राकृतिक नाला में निर्मित स्टॉप डैम निरीक्षण किया। स्टॉप डैम से कृषि भूमि को मिलने वाले जलापूर्ति के बारे में अधिकारियों से चर्चा की।


अन्य पोस्ट