रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 13 जून। विप्र भवन समता कालोनी में जारी श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन दण्डी स्वामी श्रीमज्ज्योतिर्मयानंद भगवान कृष्ण के अवतरण की कथा बताई ।महाराज ने कहा भगवान कृष्ण के जन्म लेते ही देवकी और वसुदेव जी की हथकड़ी खुल गई और कंस के सैनिक, अंधकार में सो गए। संत बताते हैं की मायापति के आते ही सब सो जाते हैं भगवान कन्हैया है मायापती भगवान के आते ही हथकड़ी रूपी माया भाग गई संत कहते है।
माया को तो सब भजे माधव भजे ना कोए जो कदापि माधव भजे माया चेली होए इसलिए संत कहते हैं माधव को भजो माया आपके पास एक क्षण भी नही रहेगी।विप्र भवन में सुबह आचार्य पंडित रवि शास्त्री, पंडित खिलेश्वर शास्त्री,तरुण शास्त्री,ओमप्रकाश उपाध्याय ने वेदीपूजा की ।
अपरान्ह कथा में एस. के. तिवारी (आई. ए. एस.),विवेक शुक्ला, प्रकाश तिवारी, संदीप शर्मा,अजीत दुबे,निर्मला पाण्डेय,प्रीति शुक्ला, सुनीता शर्मा, प्रिया दीवान, रंजना मिश्रा, प्रणीता शर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।
सपाद लक्षेश्वर धाम, सलधा में निर्माणाधीन सवा लाख शिवलिंग की स्थापना के लिए बड़ी संख्या में भक्तों ने राशि दान की।21 यजमान सामुहिक रूप से परिवार सहित शामिल हैं।