रायपुर
रायपुर, 13 जून। खमतराई इलाके में सूने मकान में चोरी का मामला सामने आया है। घटना 7-8 की रात की है। अज्ञात चोर सूने मकान का ताला तोडक़र कमरे के अंदर आलमारी में रखे 2लाख 25 हजार के सोना, चांदी के जेवर को चुरा ले गए।
संतोषी नगर साई विहार कालोनी निवासी धर्मेद्र कुमार सोनी ने थाना में घर में चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस को बताया कि 7-8 को वे घर से बाहर गए हुए थे। इस दौरान उसने अपने घर में ताला लगाकर गए थे। इसी का फायदा उठा चोर ने सूना मकान देख रात मेन गेट का ताला तोड़ कमरे में प्रवेश कर अंदर आलमारी में रखे सोना, चांदी के जेवरात जिसकी कीमत लगभग सवा दो लाख को अज्ञात चोर चोरी कर ले गया। घर वापस आने पर धमेंद्र को दस बात की जानकारी हुई। उसने देखा की दरवाजे पर लगा ताला टूटा हुआ था और अंदर जाकर देखा तो कमरे में सारा सामान बिखरा पड़ा था। आलमारी भी खुली थी। इसमें रखे जेवरात नहीं थे। उसे कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया। आसपास पूछताछ करने पर भी कुछ पता नहीं चला।
धर्मेद्र सोनी ने इसकी रिपोर्ट खमतराई थाना में दर्ज कराई है। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ 457, 380 का अपराध दर्ज कर आसपास के लोगों से पूछताछ और पास लगे सीसीटीव्ही फुटेज से आरोपियों की पतासाजी की जा रही है।