रायपुर

ओपन स्कूल की परीक्षाएं वर्ष में तीन बार
13-Jun-2024 4:07 PM
ओपन स्कूल की परीक्षाएं वर्ष में तीन बार

रायपुर, 13 जून। राज्य ओपन स्कूल द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं हायर सेकण्डरी की मुख्य/ अवसर परीक्षा प्रथम परीक्षा  अप्रैल में, द्वितीय परीक्षा अगस्त में एवं तृतीय परीक्षा नवम्बर में आयोजित की जाएगी। अगस्त  में  द्वितीय परीक्षा हेतु सामान्य शुल्क के साथ प्रवेश की अंतिम तिथि 30 जून तक तथा1 जुलाई से 5 जुलाई  तक विलंब शुल्क के साथ अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। इसी प्रकार नवम्बर  में तृतीय परीक्षा सामान्य शुल्क के साथ 01 सितम्बर से 05 अक्टूबर तक तथा 06 अक्टूबर  से 10 अक्टूबर तक विलंब शुल्क के साथ प्रवेश की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है।


अन्य पोस्ट