रायपुर

मौदहापारा थाने में आधी रात मुजगहन -2
13-Jun-2024 4:05 PM
मौदहापारा थाने में आधी रात मुजगहन -2

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 13 जून। कल रात शहर के बीच स्थित थाने में मुजगहन-2 हो गया। कुछ युवा नेताओं ने एक सिपाही के साथ मारपीट की और अपने साथी को छुड़ा ले गए।

पिछले महीने ही मुजगहन थाने से सट्टे और शराब के अवैध कारोबारी को इसी तरह से छुड़ा लिया गया था। इस पक गृह मंत्री विजय शर्मा तक को सामने आना पड़ा था। और छुड़ाने से उन्होंने इंकार किया था।

इसके बाद कल आधी रात मौदहापारा थाने में भी पेट्रोलिंग टीम के एक सिपाही  के साथ मारपीट की गई । बताया गया है कि पेट्रोलिंग टीम मेकाहारा के सामने एक दो युवकों को पकड़ लाई थी। जो रात चाय बिस्किट के ठेले वालों से, धंधा करने के नाम पर पैसा मांग रहे थे। इसकी सूचना पर गई पेट्रोलिंग टीम ने उन्हे पकड़ा था। इसकी खबर लगते ही एक भाजयुमो नेता अपने कुछ साथियों के साथ थाने पहुंचा। इनमें एक निगरानी बदमाश भी है। थाने के केपी नाम के सिपाही को तीन चार तमाचे जड़ पकड़े गए युवक को छुड़ा गए। यह घटना रात करीब 12.30 बजे की है। इसकी सूचना पर टीआई रात करीब 1 बजे पहुंच पूरी जानकारी ली। इस भाजयुमो नेता के पिता और चाचा संघ और पार्टी के बड़े पदों पर रहे हैं। मौदहापारा थानेदार ने मेकाहारा के पास विवाद की पुष्टि तो की है, लेकिन थाने के भीतर की घटना से इंकार किया है।


अन्य पोस्ट