रायपुर

विजन डॉक्यूमेंट के लिए मंत्रियों-विधायकों से मांगे गए सुझाव
12-Jun-2024 8:17 PM
विजन डॉक्यूमेंट के लिए मंत्रियों-विधायकों से मांगे गए सुझाव

रायपुर, 12 जून। वित्त एवं योजना मंत्री  ओपी चौधरी ने ‘अमृतकाल: छत्तीसगढ़ विजन-2047 के लिए जनप्रतिनिधियों और आम लोगों से सुझाव मांगे हैं। इसी कड़ी में उन्होंने सभी मंत्रियों और विधायकों को पत्र लिखकर विजन डॉक्यूमेंट तैयार करने सुझाव देने का आग्रह किया है। सुझाव 30 जून तक मंगाए गए हैं। सुझाव लिखित में या फिर वेब पोर्टल मोर सपना-मोर विकसित छत्तीसगढ़ के जरिए दिए जा सकते हैं।

राज्य शासन ने यह विजन डॉक्यूमेंट तैयार करने का जिम्मा राज्य नीति आयोग को सौंपा है। इस संबंध में आयोग  सभी विभागों, सेक्टर विशेषज्ञों से विचार-विमर्श कर रहा है। योजना मंत्री चौधरी ने बताया कि   मंत्री ,विधायक अपने सुझाव 30 जून तक सदस्य-सचिव, राज्य नीति आयोग, नीति भवन, नवा रायपुर को या फिर आयोग के वेब पोर्टल श्मोर सपना-मोर विकसित छत्तीसगढ़ के जरिए भेज सकते हैं।


अन्य पोस्ट