रायपुर

लोन का पैसा नहीं दिया मां-बेटे की पिटाई
10-Jun-2024 4:30 PM
लोन का पैसा नहीं दिया मां-बेटे की पिटाई

जबरन मारपीट, नुकीली चीज से हमला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 10 जून। पुलिस ने कल शहर में दुकान के सामने बदमाशी, लोन का पैसा न लौटाने और पुरानी रंजिश का बदला लेने हाथ मुक्का , डण्डा नुकीली चीज से वार कर मारपीट करने के आधा दर्जन से अधिक प्रकरण दर्ज किया है।

पुलिस के मुताबिक निकेत चौधरी ने कल थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह भनपुरी में रहता है। और गुढिय़ारी में उसकी दुकान है। रविवार को अविनाश, मोहित उसके दुकान पर आ गए और सामन लेकर वहीं दुकान के सामने नशा करने लगे। इसे देख निकेत ने उन्हें वहां पर नशा करने से मना किया तो दोनों युवक भडक़ गए और निकेत के साथ गाली गलौज करने लगे। जिसका विरोध करने पर अविनाश , मोहित और उसके साथी ने जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का से मारपीट कर दुकान का काउंटर में तोडफ़ोड़ कर दी।

पण्डरी में भी कल निजी भूमि पर लगे बोर्ड को तोडऩे के मामले में दो लोगों के बीच झगड़ा हो गया। आरोपी विरेंद्र पाज रायजदा ने देशपाल रायजदा के गुरूदेव पेट्रोल पम्प के पास निजी भूमि में लगे नेमप्लेट बोर्ड में तोडफ़ोड़ कर रहे थे। पड़ोसी की सूचना पर देशपाल ने अपनी जमीन में तोडफ़ोड़ कर रहे विरेंद्र को रोकने का प्रयास किया। इस दौरान दोनों के बिच विवाद हो गया।

इधर कल कबीर नगर इलाके में लोन का पैसा न देने की बात को लेकर महिला के साथ झड़प हो गया। पूनम देवी उपाध्याय ने अखिलेश  और प्रशांत मिश्रा के खिलाफ थाना में मारपीट करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसने पुलिस को बताया कि वह एमडी 115 हीरापुर में रहती है। वहीं कल बीटी फेस 3 के पास अखिलेश और प्रशांत ने उसका रास्ता रोककर लोन का पैसा नहीं दे रहा है कहकर गाली गलौज कर मारपीट की है।

राखी, तेलीबांधा और टिकरापारा में कल मारपीट हो गई। विक्की राजवंशी ने राखी थाना में भाई के साथ जबरन मारपीट करने के मामले में दानू साहू, अजय साहू के खिलाफ अपराध दर्ज कराया है। तेलीबांधा में भी कल पंचतारा होटल के पास अश्वनी नगर निवासी के साथ अज्ञात स्कूटी सीजी 04 सीक्यू 6703 के चालक ने गाली गलौज कर जान से मारने की नियत से डण्डा से हमला कर दिया। टिकरापारा इलाके में अमन बंजारे ने पुरानी रंजिश का बदला लेने की नियत से रोहित साहू के उपर जानलेवा हमला कर दिया। किसी नुकीनी चीज से जांघ पर मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने अलग- अलग मामलों में आरोपी के खिलाफ 294, 323, 506, 427, 34 का अपराध दर्ज किया है।

 


अन्य पोस्ट