रायपुर
सीनियर सिटिजंस वेलफेयर फोरम के त्रिवर्षीक चुनाव 28 जुलाई को
10-Jun-2024 4:25 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 10 जून। सीनियर सीटिजंस वेलफेयर फोरम के त्रिवर्षीक चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गई है। चुनाव अधिकारी डी डी ढगे के मुताबिक पूरी प्रक्रिया जुलाई में होगी। इसके लिए मतदाता सूची का प्रकाशन 5 जुलाई को होगा।
नामांकन पत्र 6 जुलाई को जारी किए जाएंगे। नामांकन पत्र जमा की तारीख 8 जुलाई, नाम वापसी 12 तक शाम तीन से पांच बजे तक।
यह सभी प्रक्रिया फोरम के कार्यालय कलेक्टोरेट परिसर मे होगी। मतदान 28 जुलाई को सुबह 10बजे से शाम 5 बजे तक छत्तीसगढ पेंशनर्स समाज आफिस ऑक्सीजोन गेट के सामने कलेक्टोरेट परिसर में होगा।
मतगणना एवं परिणाम की घोषणा शाम5.30 बजे से। मतदाता स्वयं का कोई भी परिचय पत्र चुनाव अधिकारी को पहचान हेतु दिखा सकते है।यह जानकारी सचिव प्रकाश सुरावधनीवार ने दी है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे