रायपुर
निगम भवन में पार्षद अर्धनग्न धरने पर
10-Jun-2024 4:24 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 10 जून। वार्ड में जल संकट को लेकर अब्दुल हमीद वार्ड 36 के पार्षद अनवर हुसैन निगम मुख्यालय में अर्धनग्न धरने पर बैठ गए हैं। एमआईसी की बैठक शुरू होने से पहले हुसैन, सभागार के बाहर बैठे । उनका कहना है कि शहर पानी की समस्या से जूझ रहा है और एमआईसी गैर जरूरी मुद्दों पर बुलाई जाती है। किसी की संविदा नियुक्ति, लेआउट चेंज जैसे उटपटांग मुद्दों पर हो रही है । हुसैन ने बताया इन फैसलों से पार्षदों को अवगत नहीं कराया जाता। साथ ही सामान्य सभा में भी दूसरे मुद्दे लाए जाते हैं। उन्होंने कहा जवाहर मार्केट में प्रस्तावित एस्कि लेटर की जमीन को एमआईसी में लाकर उसका ले ऑउट बदला गया था। अनवर के धरने पर सत्ताधारी कांग्रेस पार्षद दल में हडक़ंप मच गया है। यह भी बताया गया कि उसके साथ हाथापाई भी की गई है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे