रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 9 जून। विधानसभा के बाद लोकसभा चुनावों में हार को लेकर कांग्रेस में रार बढ़ती जा रही है। पूर्व पीसीसी के पूर्व चीफ धनेंद्र साहू ने नेतृत्व से रिव्यू की बात कही थी।
और अब प्रदेश संगठन प्रभारी सचिन पायलट ने हार के लिए जिम्मेदारी तय करने की बात कही है। उन्होंने कल हुई सीडब्लूसी की बैठक में यह बात कही।
पीसीसी के पूर्व महामंत्री अमरजीत छाबड़ा ने पायलट के वक्तव्य को कोट करते हुए कहा कि श्री पायलेट ने कर्मठ और जुझारू पार्टी से समर्पित कार्यकर्ताओ की बात कह दी। मीटिंग में सचिन पायलट ने कहा कि अब हमें रिस्पांसिबिलिटी तय करनी होगी!कांग्रेस में नीचे संगठन की तरफ से नाम आने चाहिए कि कौन कितना पॉपुलर है!
यदि कोई बड़ा नेता अपने बलबूते नाम देता है और वह हार जाता है तो उस पर भी चर्चा होनी चाहिए!
सचिन पायलट ने कहा कि अगर प्रत्याशी का नाम नेताओं के द्वारा चयन होता है और वह हार जाता है तो उन नेताओं से सवाल पूछना चाहिए कि किस आधार पर आपने इनका नाम दिया।
पायलट का यह बयान प्रदेश में भी बवाल मचाएगा। क्योंकि यहां भी बिलासपुर, महासमुंद, राजनांदगांव, और चांपा-जांजगीर के लिए प्रत्याशी चयन नहीं हुआ थोप दिया गया । इसके विरोध में जिले के नेता ने अनशन भी
किया था।
इसी तरह से साहू ने कहा था कि संगठन ने बड़े नेताओं के लडऩे पर सहमति बनी थी। लेकिन कोई अपने क्षेत्र से बाहर जाकर लड़े,इसकी सहमति नहीं दी गई । और चार नेता लड़े और हारे । कल की बैठक के बाद भूपेश बघेल, दीपक बैज के रायपुर लौटने पर स्पष्ट होगा कि समीक्षा बैठक कब होगी।