रायपुर
राज को नीट में मिले 720 में से 705 अंक
09-Jun-2024 7:22 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 9 जून। शहर के छात्र राज पटेल ने राष्ट्रीय स्तर की नीट परीक्षा में 720 में से 705 अंक प्राप्त कर गौरवान्वित किया है। राज रमन मंदिर फाफाडीह निवासी होटल व्यवसायी चेतन पटेल के पुत्र हैं। राज पटेल ने इसी वर्ष 2024 में वायकन इंटरनेशनल स्कूल विधानसभा रोड भुरकोनी से 12 वीं उत्तीर्ण किया है। 12वीं की पढ़ाई के साथ साथ वह नीट की भी तैयारी करता रहा। राज सफल प्राप्त होने पर परिजनों में हर्ष व्याप्त है। राज पटेल ने 12वीं सीबीएसई की परीक्षा में 90त्न अंक प्राप्त किया है। पहले ही प्रयास में उसे नीट में सफलता मिली। राज की बड़ी बहन नीरल पटेल लंदन में एमबीए की पढ़ाई कर रही है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे