रायपुर

मानसून सुकमा पहुंचा रायपुर अगले सप्ताह
08-Jun-2024 7:08 PM
मानसून सुकमा पहुंचा रायपुर अगले सप्ताह

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 8 जून। दक्षिण पश्चिम मानसून कुछ और जगह पर आगे बढ़ते हुए मध्य अरब सागर के कुछ और भाग,  दक्षिण महाराष्ट्र, तेलंगाना और दक्षिण छत्तीसगढ़ के कुछ भाग दक्षिण,  उड़ीसा के कुछ भाग, तटीय आंध्र प्रदेश के कुछ भाग पर आज दिनांक 8 जून को मानसून दस्तक दे दिया है।

 दक्षिण पश्चिम मानसून की उत्तरी सीमा हरनाई, बारामती, निजामाबाद, सुकमा, मलखानगिरी, विजयनगरम और इस्लामपुर है। ऐसा पहली बार हो रहा है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून प्रदेश के सुकमा जिले तक घोषित किया गया। दक्षिण पश्चिम मानसून के मध्य अरब सागर के शेष भाग, महाराष्ट्र के कुछ और भाग और तेलंगाना में अगले दो-तीन दिनों में आगे बढऩे के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई है। एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण बिहार के ऊपर 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।  प्रदेश में कल  9 जून को एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पडऩे की संभावना है।

प्रदेश में एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ अंधड़ चलने तथा वज्रपात होने की संभावना है।  प्रदेश में अधिकतम तापमान में अगले दो दिनों तक कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है, उसके बाद मामूली वृद्धि होने की संभावना है।


अन्य पोस्ट