रायपुर
सरपंच-पंच पर कंपनी प्रबंधन से मिलीभगत का आरोप
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 8 जून। शुक्रवार को तहसील तिल्दा के सुंगेरा में बिना एनओसी पाईप लाइन बिछाने का विरोध कर रहे ग्रामीणों की पुलिस के साथ झड़प हुई। ग्रामीणों ने सरपंच व कुछ पंच पर कंपनी प्रबंधन से मिलीभगत का आरोप लगाया है।
रायपुर ग्रामीण छत्तीसगढिय़ा क्रांति सेवा के जिलाध्यक्ष के नाम विज्ञप्ति में कहा कि सुंगेरा में महिन्द्रा स्पंज एण्ड पॉवर लिमिटेड सरोरा द्वारा बिना एनओसी के गांव की जमीन पर पम्प लाइन बिछाई जा रही है। इसका ग्रामीण विरोध कर रहे हैं। पर गांव के सरपंच और कुछ पंच हमारा साथ नहीं दे रहे हैं।
तभी कंपनी गांव की 3 एकड़ जमीन पर पाईप लाईन बिछा रही है। गांव के ग्रामीणों ने छत्तीसगढिय़ा क्रांति सेना के कार्यकर्ताओं से आंदोलन में साथ देने का निवेदन किया है। गांव वालों ने हस्ताक्षर सहित आंदोलन में सहमति का ज्ञापन क्रांति सेना को सौंपा है।