रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 8 जून। निगम सीमा क्षेत्र में स्ट्रीट वेंडिंग के कार्य से होने वाले ट्रैफिक अव्यवस्था को दूर करने और स्ट्रीट वेंडरों के व्यवस्थापन की योजना बनाई गई है। इसके पहले चरण में 6 स्थलो में वेंडिंग जोन तय किए गए हैं। इनमें जब्बार नाला के पास पॉम बलाजियों के सामने खम्हारडीह में,
पुजारी पार्क के पास टिकरापारा में, कारीतालाब के पास आमापारा, आमानाका फ्लाई ओव्हर के नीचे स्थित शासकीय भूमि में, बुढातालाब के पास एवं पंडरी में महालक्ष्मी कपडा मार्केट के पीछे की भूमि को चिन्हित किया गया है।
इनमे से जब्बार नाला के पास पॉम बलाजियों के सामने खम्हारडीह में, पुजारी पार्क के पास टिकरापारा में, एवं आमानाका फ्लाई ओव्हर के नीचे स्थित शासकीय भूमि में, वेंडिग जोन बनाये जाने हेतु टाउन वेंडिग कमेंटी द्वारा स्वीकृति दे दी गयी है।
इसकी निविदा जारी कर दी गई है। रेवन्यू शेयरिंग मॉडल की तर्ज पर मॉडल वेंडिग जोन बनाकर संचालन-संधारण किया जाएगा। शेष स्थल की स्वीकृति होने उपंरात शेष स्थलों के लिए भी निविदा की कार्यवाही की जाएगी।