रायपुर

डॉ. दामाद ने सास-ससुर को पीटा
08-Jun-2024 4:13 PM
डॉ. दामाद ने सास-ससुर को पीटा

 तेज रफ्तार ट्रक ने दो कार को मारी टक्क र

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

 रायपुर, 8 जून। राजधानी में कल पुरानी रंजिश और पारिवारिक विवाद को लेकर ससुर दामाद के बीच झगड़ा, हिट एण्ड रन का मामला सामने आया है। पुलिस अलग-अलग मामलों में आरोपी के खिलाफ 294,323,506, 279 का अपराध दर्ज किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक राजेंद्र नगर के इस्माईल टॉउन सिटी कालोनी सांई बाबा अस्पताल के पास पारिवारिक विवाद को लेकर ससुर, दामाद के बीच झगड़ा हो गया। इस दौरान डॉक्टर प्रतिक चौधरी ने संधमित्रा वाहने और संतोष वाहने के साथ गाली गलौज कर मारपीट की। तेलीबांधा इलाके में मारपीट के मामले में करण राय ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह मौली पारा तेलीबांधा में रहता है। और कल शाम सब्जी मार्केट के पास गया हुआ था। वहीं बाजार में भूनिहाल भी था। पुरानी रंजिश का बदला लेने की नियत से करण को वहां आता देख गाली गलौज करने लगा। जिसका विरोध करने पर दोनों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान भूनिहाल ने वहीं पास रखे डण्डे से करण पर हमला कर वहां से भाग निकला। उधर सिविल लाइन इलाके में गांधी नगर पण्डरी में कल दोपहर को पुरानी रंजिश की बात पर हिमांशु जगत और लाला के बीच झगड़ा हो गया। लाला ने जान से मारने की धमकी देकर  हिमांशु की लात घुसों से पिटाई कर दी। हिमांशु ने सिविल लाइन थाना जाकर लाला के खिलाफ मारपीट करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसने पुलिस को बताया कि वह गांधी नगर में रहता है। और कल दोपहर में वह वहीं मोहल्ले के पास राधाकृष्ण मंदिर के पास गया हुआ था। जहां पर लाला ने हिमांशु को वहां देख किसी पुरानी बात को लेकर गाली गलौज करने लगा। जिसे मना करने पर लाला ने हिमांशु को जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का  से उसकी पिटाई कर दी। उधर खमतराई और आमानाका इलाके में तेज रफ्तार ट्रक ने सडक़ किनारे खड़ी कार को ठोकर मार दी। ट्रक की ठोकर से कार को नुकसान हुआ। इस घटना में कोई जन हानी नहीं हुई है।

सांई नगर देवेंद्र नगर निवासी श्रेयश जैन ने खमतराई पुलिस को बताया कि वह कल अपनी कार से धनेली की  ओर गया हुआ था। जहां पर पुल के पास तेज रफ्तार ट्रक सीजी 04 एनवाय 5529 के चालक ने उसकी कार को लापरवाही पूर्वक चलाकर ठोकर मार कर वहां से भाग निकला। ट्रक की ठोकर से उसकी कार को नुकसान हुआ। इध घटना में वह बालबाल बच गया।  एक अन्य घटना आमानाका की है। जहां टाटीबंध चौक के पास तेज रफ्तार ट्रक ने वहां एक कार को ठोकर मार दी। ट्रक की ठोकर से कार के शीशे को नूकसान हुआ।

अग्रोहा कालोनी निवासी जितेंद्र बहादूर यादव ने ट्रक आरके 27 जीसी 4967 के चालक के खिलाफ 279 का अपराध दर्ज कराया है।


अन्य पोस्ट