रायपुर
रायपुर, 8 जून। आरक्षण को लेकर विधायकों समिति के गठन पर विवाद खड़ा हो गया है। पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने इस पहल पर सरकार को बधाई दी है। साथ ही कहा कि समिति की जरूरत भी नहीं थी। राजभवन में लंबित बिल को मंजूर करवा लेते। उन्होंने समिति की दो वर्ष की अवधि पर कही कि 6 माह में रिपोर्ट सौंपी जा सकती थी। भगत ने कहा कि एसटी को 32,एससी के13और ओबीसी को 27त्न आरक्षण मिलना चाहिए ।इस पर समिति अध्यक्ष व कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने बताया कि मामले में पहले से ही समिति बनना था।
समय-समय पर बैठकें होनी थी, लेकिन नहीं हुई।बहुत सारे मुद्दे हैं, चाहे आरक्षण का हो, पदोन्नति का हो तमाम विषय जस के तस पड़े हुए हैं। हमारे मुख्यमंत्री ने समिति के गठन का त्वरित निर्णय है। सदस्यों के साथ जब हम बैठेंगे, तब तमाम अधिकारी इस समिति की प्रक्रिया तय करेंगे। समिति की समयावधि को लेकर कांग्रेस के आरोप पर नेताम ने कहा कि आरोप बेबुनियाद है।कोई भी कमेटी बनती है तो उसको समय सीमा दिया जाता है।जो भी निर्णय लिया जाएगा वह न्याय संगत होगा। समिति में विधायक गोमती साय, गुरु खुश्वंत सिंह, नीलकंठ टेकाम, गजेंन्द्र यादव (सभी भाजपा) व संगीता सिन्हा (कांग्रेस) को शामिल किया गया है।