रायपुर

सीजी सराफा एसोसिएशन चुनाव शुरू, पहले दिन तीन पर्चे खरीदे
06-Jun-2024 7:37 PM
सीजी सराफा एसोसिएशन चुनाव शुरू, पहले दिन तीन पर्चे खरीदे

रायपुर, 6 जून। अंतत लंबी जद्दोजहद के बाद छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन के चुनाव की प्रक्रिया कल से शुरू हो गई। नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया बुधवार से रायपुर में शुरू हो गई। नामांकन फॉर्म अग्रवाल आभूषण, आमंत्रण कॉम्प्लेक्स, सदर बाजार, रायपुर में उपलब्ध हैं। प्रत्येक नामांकन पत्र की कीमत 11,000 रुपये है जो वापस नहीं होगी। चुनाव के सहायक निर्वाचन अधिकारी प्रकाश गोलछा के अनुसार पहले दिन  तीन प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र खरीदा। इनमें  बिलासपुर के कमल सोनी ने अध्यक्ष पद के लिए फॉर्म खरीदा, जबकि महासचिव और कोषाध्यक्ष पद के लिए रायपुर के हर्ष वर्धन जैन के नाम से दो फॉर्म खरीदे गए। उन्होंने बताया कि नामांकन क्रय प्रक्रिया 7 जून को समाप्त होगी। नामांकन पत्र खरीदने का समय दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक है। इसी प्रकार नामांकन पत्र जमा करने की तिथि 5 से 8 जून तक होगी। इस चुनाव में 91 एसोसिएशन के 273 सदस्य मतदान कर सकेंगे।


अन्य पोस्ट