रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर. 5 जून। अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय, रायपुर के निश्चेतना एवं दर्द निवारण विभाग में अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन द्वारा संचालित एवं प्रमाणित बेसिक लाईफ सर्पोट की 15 वीं एवं एडवांस कार्डियक लाईफ सर्पोट की 14 वीं कार्यशाला का आयोजन 5 से 8 जून को किया जा रहा है।
कार्यशाला शरूआत डॉक्टर पी.के पात्रा कुलपति, स्वास्थ्य एवं आयुष विश्वविद्यालय) सीएमई जे.पी पाठक, डीएमई डॉक्टर यू.एस पैकरा, डॉक्टर तृप्ति नागरिया एवं अस्पताल अधीक्षक डॉ. एसबीएस. नेताम के द्वारा किया गया।
इस कार्यशाला का उद्देश्य चिकित्सक अपितु नर्सिंग, पैरा मेडिकल स्टाफ, पुलिस, फायरब्रिगेड तथा एयरपोर्ट कर्मचारी एवं सामान्य लोगों को जीवनरक्षा प्रशिक्षण प्रदान करना है। ताकि वे आकस्मिक हृदयघात (कार्डियक अरेस्ट) तथा अन्य आपात स्थिति में मरीज को वक्त पर उपयुक्त सेवा प्रदान कर उसके बहुमूल्य जीवन को बचा सके। इसके अलावा इस प्रशिक्षण में हृदयघात, पैरालिसिस जैसी आपातकाल स्थिति में मरीज की जान कैसे बचाएं और उस परिस्थिति में क्या करना चाहिए इसके बारे में भी प्रशिक्षण दिया जाएगा।
इसके अलावा चिकित्सकों को एडवांस कार्डियक लाईफ सर्पोट का अस्पताल कर्मचारियों के साथ मिलकर एक टीम की तरह काम करते हुए मरीज की जीवन रक्षा किस प्रकार करनी है? इसके बारे में भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस कार्यशाला में प्रदेश के विभिन्न जिलों से कुल 66 चिकित्सक प्रतिभागी सम्मिलित हो रहे है।
इस कोर्स की संचालक एवं को-ऑडिनेटर डॉ. प्रतिभा जैन शाह है जो कि निश्चेतना विज्ञान विभाग के प्राध्यापक एवं विभागाध्यक्ष है। इस कोर्स के इंस्ट्रक्टर रायपुर से डॉ. प्रतिभा जैन शाह, डॉ. संतोष सिंह, डॉ. शिवम पटेल एवं डॉ. अनिषा नागरिया है तथा गुजरात से डॉ. जनक खम्बोल्झा एवं डॉ. पल्टियाल पैलेट है।