रायपुर

बाइक में स्टंट करते तीन पकड़ाए, कार वाले की तलाश
05-Jun-2024 7:04 PM
बाइक में स्टंट करते तीन पकड़ाए, कार वाले की तलाश

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 5 जून। ट्रैफिक पुलिस ने  लापरवाही पूर्वक स्टंट ड्राइव करते तीन बाइक सवारों पर कार्रवाई की । इनसे 5500 रूपए का जुर्माना काटा। वहीं आज ही नवा रायपुर में एक कार के टॉप पर खड़े होकर स्टंट करते युवक का वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हुआ। युवक हाथ में हथियार लेकर अपने आप को बाहुबली बता रहा है। पुलिस उसके प्रोफाइल के जरिए तलाश कर रही है।

यातायात पुलिस  को सोशल मीडिया के माध्यम से मो.सा.  ष्टत्र 04 सीई  5939  के चालक द्वारा लापरवाही पूर्वक तीन सवारी बैठाकर मस्ती करते ड्राइव करके वीडियो फुटेज  मिला था।

बाइक के रजिस्ट्रेशन नम्बर के जरिए  ट्रेस कर  तीनों लडक़ों को थाने लाया । और  अभय साहू पिता शत्रुहन साहू के विरूद्ध मोटर यान अधिनियम की धारा 128/194 सी, 184, 146/196, 3/181 एम.व्ही.एक्ट के तहत 5500 रूपये का भारी भरकम चालान काटा गया।


अन्य पोस्ट