रायपुर

5 किलो गांजे के साथ स्टेशन पहुंचा युवक गिरफ्तार
05-Jun-2024 7:01 PM
5 किलो गांजे के साथ स्टेशन पहुंचा युवक गिरफ्तार

रायपुर, 5 जून। रीवा निवासी युवक को 5 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया है। 

 गंज पुलिस ने  रेलवे स्टेशन पास से पकड़ा। युवक ट्रेन से जाने पहुंचा था ।  पूछताछ में उसने अपना नाम शिवम दाहिया (22) निवासी ग्राम चेमरिया  रीवा मध्यप्रदेश बताया। उसके पास रखे बैग की तलाशी लेने पर  गांजा मिला । जो कुल 5.500 किलो था। शिवम दाहिया को गिरफ्तार कर  गांजा कीमत लगभग 55,000/- रुपये जप्त कर धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध दर्ज किया।


अन्य पोस्ट