रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 5 जून। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने मंगलवार को नीट 2024 नतीजों की घोषणा की। ये नतीजे समय से 10 दिन पहले घोषित किए गए हैं। इस जल्दबाजी और सफल विद्यार्थियों के प्राप्तांक को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। कुछ विद्यार्थी और कोचिंग सेंटर के फेकल्टी बकाया वीडियो जारी कर इस गड़बड़ी को वायरल कर एनटीए से जवाब मांग रहे हैं। उनका यह भी कहना है कि क्या एनटीए परीक्षा कौंसिल करेगा या रिएग्जाम आयोजित करेगा। एक वीडियो तो बकाया छत्तीसगढ़ के कटआफ पर ही वायरल किया गया है।
बता दे कि इस साल 13 लाख से अधिक उम्मीदवार नीट यूजी परीक्षा में उत्तीर्ण हुए हैं। कुल 67 उम्मीदवारों को 99.997129 पर्सेंटाइल स्कोर के साथ नीट एआईआर 1 रैंक दिए गए हैं।
वहीं एनटीए ने कहा है कि उन उम्मीदवारों को ग्रेस मार्क्स दिया है, जिनका परीक्षा के दौरान समय की बर्बादी हुई है. दरअसल कुछ उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्रों पर 20 मिनट और इससे ज्यादा देरी से पेपर दिए गए। उम्मीदवारों ने इसकी शिकायत एनटीए से की थी, जिसे देखते हुए एनटीए ने उन्हें ग्रेस मार्क्स दिए हैं। एनटीए ने स्पष्ट किया है कि जिन उम्मीदवारों ने नीट यूजी के दौरान समय की बर्बादी हुई है, उन्हें ग्रेस मार्क्स दिए गए हैं।
एनटीए ने बताया, परीक्षा के समय की हानि का पता लगाया गया और ऐसे उम्मीदवारों को अनुग्रह अंकों के साथ मुआवजा दिया गया। इसलिए, उम्मीदवार के अंक 718 या 719 भी हो सकते हैं।
हालांकि एनटीए द्वारा नीट 2024 परीक्षा में ग्रेस मार्क्स मिलने पर कई छात्रों ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर सवाल उठाए हैं।एक उम्मीदवार ने एक्स पर लिखा, च्च्प्रिय एनटीए यह बहुत ज़्यादा है, एक छात्र के लिए 718 या 719 लाना कैसे संभव हो सकता है और ऐसा पहले क्यों नहीं हुआ? ऐसा पहली बार क्यों हो रहा है? इसका सही तरीके से जवाब दिया जाना चाहिए, इस तरह नहीं। आप जवाब देने में लापरवाही क्यों कर रहे हैं? लीक का जवाब कहां है?

पेपर लीक के अलावा ऐसा नहीं हो सकता
इसमें फेकल्टी का कहना है कि नीट मेम 720 प्राप्तांक तभी मिलते हैं जब सभी 180प्रश्न अटेम्प्ट किए जाए। हर छात्र ऐसा नहीं कर सकता। लेकिन रिजल्ट लिस्ट देखें तो 80 से अधिक छात्रों को 720/720 अंक मिले हैं। इनका कहना है कि 180 के बजाए 179 प्रश्न हल करने 716 अंक मिलते हैं ।क्योकिं एक प्रश्न छोडऩे पर कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं की जाती। यदि एक प्रश्न भी नहीं छोड़ा सभी हल किए तो निगेटिव आंसर पर 715 तक अंक जाते हैं । 720 में से 719/718 कैसे आते हैं यह एनटीए बता दें । इस फेकल्टी ने दो छात्रों के रिजल्ट को एक्सपोजकर पूछा कि ऐसे नंबर कितने प्रश्न, हल करने और कितने छोडऩे पर मिलेंगे बताए। अन्यथा यह पेपर लीक करने के अलावा नहीं हो सकता। वह भी बड़े पैमाने पर लीक किया गया। ऐसे प्राप्तांक वाले विद्यार्थियों सी लंबी लिस्ट है। छत्तीसगढ़ ने भी एनटीए के डीजी सुबोध सिंह से संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन उनका फोन नो रिप्लाई मोड में रहा।