रायपुर

सेजबहार में गहमागहमी
04-Jun-2024 4:13 PM
सेजबहार में गहमागहमी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 4 जून। राजधानी की प्रतिष्ठा पूर्ण लोकसभा सीटे से भाजपा प्रत्याशी  बृजमोहन अग्रवाल ने जीत के लिए आवश्यक लीड हासिल कर ली है। हालांकि अभी 15 राउंड से अधिक की गणना शेष है। मंगलवार सुबह जीईसी सेजबाहर में ठीक आठ बजे से गणना शुरू हुई। पहले डाक मतपत्रों को गिना गया। उसके बाद ईवीएम की बारी आई।

रायपुर में 38 प्रत्याशी होने से हर राउंड की गणना में आधे घंटे से अधिक समय लग रहा था। मतगणना नें करीब आठ सौ से अधिक अधिकारी कर्मचारी तैनात किए गए हैं। भीषण गर्मी से बचने सभी इंतजाम किए गअ हैं। हर हाल कूलर,एसी से लैस किए गए हैं। वहीं ओ आर एस, नीबूं पानी की भी व्यवस्था की गई है। लेकिन बाहर गर्मी की वजह से बाहर तैनात फोर्स के जवान प्वाइंट के बजाए अन्य जगह पनाह लेने मजबूर हैं।

कॉलेज के बाहर लोगों की बड़ी भीड़ है। इनके लिए बाहर एलईडी स्क्रीन भी लगाए गए हैं, छत्तीसगढ़ और देश के नतीजों से रूबरू कराने। वहीं शहर के भी डेढ़ दर्जन चौराहों में भी लगाए गए हैं।


अन्य पोस्ट