रायपुर

बाल पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित
03-Jun-2024 10:31 PM
बाल पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित

रायपुर, 3 जून। पीएम  राष्ट्रीय बाल पुरस्कार वर्ष 25 के लिए ऑनलाईन आवेदन वेबसाईट में 31 जुलाई  तक लिये जाएंगे। विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बच्चों को महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार प्रदान किया जाता है।

जो बच्चें बहादुरी, खेल, सामाजिक सेवा, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, पर्यावरण के क्षेत्र में असाधारण पहचान हासिल की है तथा कला एवं संस्कृति और नवाचार जो राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता के पात्र है।

यह पुरस्कार प्रत्येक वर्ष जनवरी में आयोजित होने वाले एक विशेष समारोह में राष्ट्रपति द्वारा नई दिल्ली में दिया जाता है। इस पुरुस्कार में एक, पदक, प्रमाण-पत्र और प्रशस्ति पत्र दिया जाता है। उक्त अवार्ड हेतु योग्यता रखने वाले बच्चें अपना ऑनलाईन आवेदन पंजीयन हेतु आवेदन पत्र 31 जुलाई 2024 तक वेबसाईट में कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग (कलेक्टोरेट)  में संपर्क कर सकते हैं।


अन्य पोस्ट