रायपुर

पीएम आवास कॉलोनीवासियों ने निगम घेरा
03-Jun-2024 3:42 PM
पीएम आवास कॉलोनीवासियों ने निगम घेरा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 3 जून।  रायपुर ग्रामीण विधानसभा के कचना पीएम आवास कॉलोनी के निवासी सौ से अधिक  परिवारों के लोग पानी की समस्या को लेकर निगम मुख्यालय पहुंचे । उन्होंने अधीक्षण अभियंता राजेश शर्मा के आफिस का घेराव किया। वे लोग करीब डेढ़? महीने से जल संकट से जूझ रहे हैं। बीते एक सप्ताह से बूंद बूंद की समस्या आ खड़ी हुई है? ।और न तो निगम अमला न ही क्षेत्रीय विधायक ही सुध लेने पहुंचे। पानी की समस्या से जूझ रहे नये मकान खरीदने के बाद से  कालोनीवासी तकलीफ में  हैं। सोमवार को सभी  परिवार बच्चों समेत बिना नहाये खाये  और कुछ लोग रोजी मजदूरी पर न जाकर निगम में गुहार लगाने पहुंचे । जहां  शर्मा ने कहा कि कल निगम के अमले को भेजकर व्यवस्था कराई जाएगी।


अन्य पोस्ट