रायपुर
महंगाई की तुलना पड़ोसी देशों से करें, किरण देव का अजीब बयान
03-Jun-2024 3:38 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 3 जून। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह ने देश में मंहगाई की बात कहने वालों से कहा है कि महंगाई की तुलना, पड़ोसी देशों से करें तो पता चल जाएगा । जहां पेट्रोल डीज़ल की कीमतें ज्यादा है। कल होने वाली मतगणना के लिए प्रदेश कार्यालय ठाकरे परिसर पहुंचे देव ,मीडिया से चर्चा कर रहे थे। आज से अमूल दूध की कीमतें बढऩे, उससे पहले बिजली दरें और टोल टैक्स में बढ़ोतरी पर पूछे गए प्रश्न पर जवाब दे रहे थे। देव ने कहा कि चुनाव परिणाम बाद मोदीजी सब ठीक कर देंगे। कांग्रेस ,महंगाई के मापदंड को सरकार से जोड़ती है। महंगाई की पड़ोसी देशों से तुलना करें तो पता चल जाएगा । जहां पेट्रोल डीजल और खाद्यान्न की कीमतें ज्यादा हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे