रायपुर

क्रिकेट खिलाड़ी बनकर पहुंचे पुलिस वालों ने खेत से 15 जुआरी पकड़े
03-Jun-2024 3:38 PM
क्रिकेट खिलाड़ी बनकर पहुंचे  पुलिस वालों ने खेत से 15 जुआरी पकड़े

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 3 जून।  वीक एंड की शाम शहर के बाहर खेत में फड़ लगाकर बैठे 15 नामी गिरामी जुआरियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया ।

पुलिस को सूचना मिली थी कि रविवार शाम  मंदिर हसौद  इलाके के चंदखुरी,चटौद गांव के बीच  मोहदी रोड पर गन्ने के एक खेत में रिंकु सिसोदिया (36) व 14 साथियों ने फड़ लगाई थी। ये सभी तीन कार, 5 बाइक से पहुंचे थे।

 मुखबीर की  सूचना  पर एक बड़ी पुलिस टीम ने दबिश देकर सभी को पकड़ा।

यह टीम क्रिकेट खिलाड़ी बनकर गांव में चल रहे टूर्नामेंट में शामिल होने गए थे। सभी जर्सी,लैग पैड और बैट लेकर पहुंचे। सभी जुआरी इन्हें पास के किसी गांव के रहवासी मानकर अपने पत्ते फेटने में लगे थे। तभी पुलिस के इन खिलाडिय़ों ने जुआरियों को घेर कर पकड़ा। उस वक्त  2,23,200 रूपए दांव पर लगे थे। उनके पास से नकदी समेत बाइक, कार और मोबाईल जब्त किए गए ।

इनमें एक सिमगा, और शेष उरला,खमतराई, सेरीखेड़ी, चंदखुरी, टिकरापारा और समता कॉलोनी निवासी है । सभी के विरूद्ध जुआ एक्ट की धारा 2,3 का मामला दर्ज किया गया।

गिरफ्तार आरोपी

रिंकू सिसोदिया पिता किशन सिसोदिया उरला, सचिन जैन पिता अशोक जैन समता कॉलोनी रायपुर, राधेश्याम यादव गीता गोविंद यादव गुढिय़ारी, हेमंत साहू पिता धनेश साहू निमोरा धरसींवा, डाकवरनाथ घृतलहरे पिता मनराखन उरला रायपुर, राजू साहू पिता धनेश साहू गुढिय़ारी, शुभम साहू पिता बाबूलाल साहू खमतराई, रामायण सिंह पिता शुभम किशोर खमतराई रायपुर, मोहित मन्हरे पिता पति राम मन्हारे सेरीखेड़ी, ईश्वर दास मानिकपुरी पिता मोहन दास सिमगा बलौदा बाजार। महेश्वर निषाद पिता आजू राम धरसींवा।

बलराम को सरिया पिता केशव राम टिकरापारा, दीपक कोसले पिता बैसाखूराम खमतराई, कांता वर्मा पिता विमल वर्मा खरोरा, लक्ष्मीकांत वर्मा पिता चौतराम वर्मा चंदखुरी बस्ती मंदिर हसौद।


अन्य पोस्ट