रायपुर
एनडीपीएस आबकारी कार्यवाहियों की वजह से
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 2 जून। फरवरी से शहर के अपराधों में बढ़ोतरी हुई है, जो मुख्यत: एनडीपीएस और आबकारी में बढ़ी कार्यवाहियां की वजह से हैं।
अभियान दौरान आबकारी और एनडीपीएस के 3,157 प्रकरणों में 3,241 व्यक्ति गिरफ्तार हुए जिसमे गैर- जमानतीय प्रकरणों में 378 आरोपी जेल गए। 6,176 लीटर शराब, गांजा 949 किलो, एमएएमडी 4.5 ग्राम, हीरोइन 20 ग्राम, अफीम 161 ग्राम, टैबलेट 10,336, सीरप 122 नग व और अन्य नशीली वस्तुएं जप्त हुआ है। आबकारी में गिरफ्तार लोगों में बड़ी संख्या सार्वजनिक स्थलों पर शराब सेवन कर हुडदंग करने वाले लोग हैं। इन कार्यवाहियों से अपराधियों में दहशत हुई हैं।
कोटपा में 1141 लोगों पर कार्यवाही हुई। नशा में गाड़ी चलाने वाले 983 लोगों पर एमवी एक्ट के कार्यवाही करते हुए प्रत्येक प्रकरण को कोर्ट भेजा गया, जहां प्रत्येक ऐसे चालक पर दस-दस हजार रुपए का भारी-भरकम जुर्माना लगाया गया है। 2023 पूरे वर्ष में कोटपा में 30 व्यक्ति और 185 एमवी एक्टमें 610 प्रकरण हुए थे।
एसएसपी संतोष सिंह के निर्देश पर सभी थाना क्षेत्रों में अवैध नशा के कार्य में संलिप्त लोगों के विरुद्ध कार्यवाही व जागरूकता कार्यक्रम निजात किए गए है।