रायपुर

निज सचिवों को सिखाया गया व्यवहार करना
02-Jun-2024 6:58 PM
निज सचिवों को सिखाया गया व्यवहार करना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 2 जून। सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय महानदी भवन में पदस्थ अधिकारियों (मुख्य सचिव, एसीएस, पीएस,, सचिव, एसएस,जेएस, डीएस ) की निजी स्थापना में पदस्थ स्टेनो संवर्ग के कर्मचारियों को सचिवालयीन कार्यप्रणाली एवं नियमावली के संबंध में दो दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। सचिव साप्रवि अन्बलगन पी. ने प्रशिक्षण की आवश्यकता एवं उद्देश्यों को  रेखांकित किया।

अपर मुख्य सचिव, वन एवं पर्यावरण  श्रीमती ऋचा शर्मा ने ई-ऑफिस एवं डिजिटल सेक्रेटरी, ईमेल, डिजिटल कैलेन्डर के माध्यम से मीटिंग की जानकारी दी।  चिप्स के अधिकारिक ने  डिजिटल सेक्रेटरियेट अवकाश के संबंध में एवं ए.सी.आर. लिखने के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गयी।

नियम से संबंधित विषय पर अवर सचिव अन्वेष घृतलहरे अवर सचिव ने सभी आईएएस अधिकारियों की वरिष्ठता संबंधित जानकारी दी। किस प्रकार उनके वरियता क्रम में अधिकारियों को पत्राचार एवं दूरभाष बातचीत में वरिष्ठता का ध्यान रखा जाए। महेश साकल्ले, मुख्य लेखाधिकारी ने  चिकित्सा प्रतिपूर्ति नियम, टी.ए. बिल नियम, टेलीफोन बिल के साथ ही अवकाश नियमों की विस्तृत जानकारी दी गई।

पर्सनालिटी डेव्लपमेंट विषय पर अजय कुमार त्रिपाठी, उप सचिव ने  डेकोरम-ड्रेस कोड,  ऑफिस में  कार्य-व्यवहार आम जनता से  विनम्रता पूर्वक व्यवहार कैसे करें यह बताया। डी. पी. कौशल उप सचिव गृह,  अरूण हिंगवे, अवर सचिव मुख्य सचिव कार्यालय एवं  देवलाल भारती, अवर सचिव, गोपनीयता बनाए रखने का प्रशिक्षण दिया गया।


अन्य पोस्ट