रायपुर

राजधानी का तीसरा शासकीय कॉलेज गुढिय़ारी कोटा में
01-Jun-2024 6:41 PM
राजधानी का तीसरा शासकीय कॉलेज गुढिय़ारी कोटा में

एक करोड़ की लागत से बनेगा भवन, भूमि चिन्हित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 01 जून। पूर्व कैबिनेट मंत्री और पश्चिम विधायक राजेश मूणत ने शुक्रवार को बताया कि जल्द ही  गुढिय़ारी क्षेत्र में एक करोड़ की लागत से शासकीय नवीन महाविद्यालय का नया भवन बनेगा। उन्होंने बताया कि इस महाविद्यालय के निर्माण के लिए सामुदायिक भवन के पास रिक्त शासकीय भूमि का चिन्हांकन कर लिया गया है। भूमि उच्च शिक्षा विभाग के नाम से आबंटित करने तथा अग्रिम आधिपत्य  मिलने के बाद प्राक्कलन तैयार करा प्रशासकीय स्वीकृति ली जाएगी।

दरअसल लम्बे समय से गुढय़िारी क्षेत्र में शासकीय महाविद्यालय की मांग की जा रही थी। इस विद्यालय के बनने के बाद संपूर्ण गु?ियारी क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को महाविद्यालय अध्ययन के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।

मूणत ने बताया कि उन्होंने मंत्री रहते हुए वर्ष 2018 में  शासकीय नवीन महाविद्यालय गुढय़िारी में आरंभ कराया था,लेकिन कांग्रेस सरकार आने के बाद बाद पूरे 5 साल तक इस महाविद्यालय के भवन निर्माण के लिए ना तो बजट में प्रावधान कराया गया ना ही भूमि की खोज की गई।अब  रुके हुए कार्य तेज गति से पूरे किये जायेंगे। राजेश मूणत ने बताया कि इस वर्ष के बजट में  राशि का  प्रावधान कराया और अब  कोटा राम दरबार के पीछे  निगम के सामुदायिक भवन के सामने खाली पड़ी शासकीय भूमि पर यह महाविद्यालय भवन बनाया जाएगा।


अन्य पोस्ट